खुश रहने के आ़ठ तरीके
खुश रहना कौन नहीं चाहता! जो नहीं चाहता वह सामान्य नहीं है। लेकिन खुशी की परिभाषा सबके लिए एकदम अलग है। खुशी वस्तुत: ऐसी चीज है जो आपकी सोच पर निर्भर करती है। हो सकता है कि जितनी खुशी आप नौ हजार रुपया प्रति माह कमाकर पाते थे, वह नब्बे हजार प्रति माह कमा कर नहीं पा सकें। यदि खुशियां खोई हुई सी लगने लगें तो ईमानदारी से आत्म विश्लेषण करके देखें। आप जान जाएंगे कि कहां क्या गलत है। साथ ही छोटी-मोटी खुशियां तुरंत हासिल करने के लिए ये तरीके भी अपनाएं-
1. जीवन तभी बदल जाता है जब आप बदलते हैं। न हो तो करके देखें।
2. मन व मस्तिष्क सबसे बड़ी संपत्ति है, इसे मान लेंगे तो खुश रहेंगे आप।
3. किसी की भी आत्मछवि जो उसने खुद बनाई होती है उसके खुश रहने के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती है। अपनी छवि ऐसी बनाएं जो आपको हताश-निराश न करके खुशियां दे।
4. सम्मान करना व क्षमा करना सीखें व खुश रहें।
5. जैसा सोचेंगे वैसे ही बनेंगे आप। अगर गरीबी के बारे में सोचेंगे तो गरीब रहेंगे और अमीरी के बारे में सोचेंगे तो अमीर रहेंगे।
6. असफलता आती और जाती है यह सोचें और खुश रहने की कोशिश करें।
7. जितने भी आशीर्वाद आपको मिले हैं आज तक, उनकी गिनती करें, उन्हें याद करके खुश रहें।
8. यदि आप पूरे जीवन की खुशी चाहते हैं चाहते हैं तो काम से प्यार करना सीखें।

No comments:
Post a Comment